महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए चलाया जाएगा विषेश अभियान,
2027 में सपा सरकार बनाने में महिलाओं की होंगी निर्णायक भूमिका : अनिता कश्यप
आरबी न्यूज़ डेस्क,
मुजफ्फरनगर, 24 जून ।लखनऊ में हाल ही में आयोजित समाजवादी महिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव ने की। कार्यक्रम में महिलाओं को समाजवादी पार्टी में सुरक्षा,सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही यह घोषणा भी की गई कि 2027 में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।इसी क्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव अनिता कश्यप ने सम्मेलन के बाद मुजफ्फरनगर में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच महिलाओं को सशक्त बनाने की है।पार्टी ने सदैव महिलाओं की सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को प्राथमिकता दी है।अनिता कश्यप ने घोषणा की कि वे जल्द ही जिले सहित प्रदेश स्तर पर महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करेंगी। इस अभियान के माध्यम से वह गांव-शहर की महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगी और उन्हें सशक्त राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी सामाजिक बदलाव संभव नहीं है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनाने में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी।